words per minute
8
amitepfo
00:00
Speed
किसी समय कश्मीर में एक सम्मेलन हुआ था। उसमें भाषण करने वाले लोगों का बहुत बोलबाला था। भाषण करने वाले नेता होते हैं और सत्संग करने वाले संत होते हैं। जीभ तो वही की वही होती है। जब बुद्धि से, किताबों से और समाज के इधर-उधर के मतों से प्रभावित होकर बात कही जाती है तो वह भाषण हो जाता है, लेकिन संत बोलते हैं तो सतसंग हो जाता है। सीरा तो टूटी-फूटी भाषा में ही हरिगीत गाती थी। उसे बहुत सुंदर सुहावने ढ़ंग से लता मंगेशकर गाती होगी। उसके कोकिलकंठ से निकली हुई मधुर एवं सुरीली आवाज के जादू से लोगों को मनोरंजन मिलता है, किंतु मन की शांति नहीं मिलती। मीरा उससे भले ही कम सुरीले कंठवाली होगी, तो भी मीरा के श्रीमुख से जिन्होंने हरिगीत सुना होगा, ुनके मन को शांति अवश्य मिली होगी। फ्रोफेसर भले ही सुंदर ढ़ग से बोले, किंतु उसके वचन व्याख्यान हो जाते हैं जबकि कबीर जी भले ही टूटी-फूटी भाषा शैली में बोलें फिर भी उनके वचन सत्संग बन जाते हैं।
कश्मीर के उस सम्मेलन में एक वक्ता ने कहा - जब तक दिल पवित्र नहीं हुआ तब तक राम-राम कहने से क्या फायदा। पहले मन को पवित्र करो, फिर राम-राम कहो। इस प्रकार का भाषण देकर वह बैठ गया। पिर किसी संत की बारी आई। संत बोले - अभी-अभी एक सज्जन भाषण करके गए। उनका मंतव्य है कि जब तक मन पवित्र नहीं दुआ तबतक राम-राम करने से क्या फायद। पहले मन को पवित्र करो फिर राम-राम जपो। यदि ह्रदय सूखा है तो भी राम-नाम लो जिससे सूखापन मिटते ही राम-नाम के रस का अनुभव हो जाएगा।