words per minute
21
Shahnoor
00:00
Speed
हमारी पृथ्वी भी सूर्य के परिवार में हैं। हम समझते हैं कि पृथ्वी बहुत बड़ी हैं और हमारे जैसी छोटी-सी चीज को देखते हुए वह हैं भी बहुत बड़ी। यदि तुम किसी तेज गाड़ी या जहाज र बैठो तो पृथ्वी के एक भाग से दूसरे भाग तक जाने में महीनों लग जाते हैं। परन्तु वास्तव में यह धूल के कण की भाँति हवा में लटकी हुई हैं। सूर्य इससे करोड़ों मील दूर हैं, और अन्य नक्षत्र इससे भी दूर हैं। वैज्ञानिकों का कहना हैं कि बहुत दिन पूर्व हमारी पृथ्वी तथा अन्य सारे ग्रह सूर्य में ही मिले हुए थे। आजकल की भाँति उस समय भी सूर्य एक तपता हुआ गोला था। किसी प्रकार उसके कुछ छोटे-छोटे टुकड़े उससे टूटकर हवा में निकाल पड़े परन्तु वह अपने पिता सूर्य से बिल्कुल अलग नहीं हो सके। वे सूर्य के चारों ओर इस प्रकार चक्कर लगाने लगे मानों उनकों किसी ने रस्सी से बाँध दिया हो।