words per minute
8
ARNAVSINGH
00:00
Speed
अब जब रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी पक्की सी हो गई है तब उनके अगले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की संभावना भी बढ़ गई है। वह आर्थिक और अंदरूनी नीतियों पर हिलेरी क्लिंटन से अधिक लोकप्रय है, जिससे उनकी अंतिम जीत की संभावना अधिक है। वैसे भी विगत आठ साल डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति होने से हिलेरी क्लंटन को इस दौरान की ओबामा प्रशासन की नीतियों की गलतियों, विफलताओं, निराशाओं का मतदाताओं पर प्रतिकूल असर झेलना होगा। ओबामा प्रशासन की कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं रही है, अन्यथा हिलेरी उसे जोर-शोर से बता रही होतीं। इसके विपरीत ट्रंप के असामन्य नेता होने यानी पारंपरिक रिपब्लिकन न होने से अमेरिकी जनता में उनके प्रती अपनी तरह का एक आकर्षण है। कुछ ऐसा भाव कि देखें यह गैर-पारंपरिक आदमी क्या कर दिखाता है? इसलिए कई कारणों से डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की संभावना अधिक है।