words per minute

3

manishkumar928848


00:00

Speed

धुनिक हिन्दी साहित्य में प्रयोगवाद आन्दोलन के जनक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म 7 मार्च 1911 को पंजाब के करतारपुर नगर में हुआ था। इनके पिता हीरानंद शास्त्री विख्यात पुरातत्वविद थे। बाल्यावस्था में ये अपने पिता के साथ कश्मीर ,बिहार और मद्रास में रहे इनकी अधिकांश शिक्षा लाहौर और मद्रास में हुई। शिक्षा का आरम्भ संस्कृत में हुआ। फिर फारसी और अंग्रेजी का भी इन्होंने अध्ययन किया। बी.एस.सी. करने के बाद अंग्रेजी में एम.ए. कर रहे थे तभी क्रांतिकारी आन्दोलन में भाग लेने लगे और फरार हो गए। क्रांतिकारी दल में इन्होंने चंद्रशेखर आजाद तथा यशपाल जैसे प्रसिद्ध क्रांतिकारियों का साथ दिया।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 247 - English

words per minute