words per minute

11

AbhishekDubey1071896


00:00

Speed

ेन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रांची में कहा कि देश से नक्सलवाद का खात्मा शीघ्र होगा और उनकी इच्छा है कि सबसे पहले झारखंरड को इससे मुक्ति मिले। रांची-खूंटी पथ पर आज सुबह झारखंड जैगुआर के प्रशासनिक भवन एवं अतिथि शाला समेत अनेक भवनों का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद गरीब और आदिवासी विरोधी है क्योंकि इसके चलते उनका समुचित विकास नहीं हो पाता है। राजनाथ सिंह ने यहां झारखंड पुलिस की कर्मठता की प्रशंसा करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई को एक मिसाल बताया। उन्होंने कार्यक्रम में झारखंड पुलिस के महानिदेशक डी़के पांडेय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के राज्य के अनेक क्षेत्रों से नक्सलवाद खत्म कर दिये जाने के दावे की सराहना की और आशा व्यक्त की कि शीघ्र समस्त झारखंड इससे मुक्त होगा। गृह मंत्री ने नक्सलियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब उनके दिन गिने चुने हैं। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य करने की बात दोहरायी और इस दिशा में झारखंड सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हुए आतंकी हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ जवानों के शहीद होने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा, देश के जवान जब शहीद होते हैं तो स्वयं उन्हें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शहीदों और वीरों के साथ पूरा देश खड़ा है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 473 - English

words per minute