words per minute
4
SudhanshuSharma
00:00
Speed
भारतीय रेलवे ने ट्विटर के बाद फेसबुक पर यात्रियों की शिकायत और सुझाव लेने का फैसला लिया है। इंडियन रेलवे के फेसबुक पर यात्री शिकायत कर सकते हैं। शिकायत तत्काल संबंधित डीआरएम को भेजी जाएगी। डीआरएम की कार्रवाई की पोस्ट भी कुछ देर में फेसबुक पर की जाएगी ताकि यात्री को जानकारी मिल सके। इंडियन रेलवे के फेसबुक पेज मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे डॉट इंडिया पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत पोस्ट होते ही रेलवे बोर्ड के सोशल मीडिया का काम देखने वाली टीम शिकायत तुरंत संबंधित डीआरएम को भेज देगी। यहां डीआरएम शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई की रिपोर्ट देंगे। डीआरएम द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट फेसबुक पर पोस्ट की जाएगी। सीपीआरओ उत्तर रेलवे, दिल्ली नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे के फेसबुक पर कोई भी शिकायत-सुझाव दे सकता है। उसका समाधान किया जाएगा। उधर, रेलवे बोर्ड के फेसबुक से मुरादाबाद-इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम को मंगलवार से शिकायत मिलने लगी है। उनकी शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जा रहा है।