words per minute

11

AbhishekDubey1071896


00:00

Speed

ेलफोन आज के युग की एक प्रमुख आवश्यकता है। दूरसंचार का प्रमुख साधन होने के कारण यह इतना लोकप्रिय हो गया है कि विद्यार्थी वर्ग भी इसके आकर्षण से दूर नहीं रह पाया है। आज सेलफोन दूरसंचार का साधन कम और मनोरंजन का साधन अधिक हो गया है। इसका प्रयोग विद्यार्थी द्वारा ज्ञान प्राप्ति या सन्देश देने के लिए नहीं बल्कि संगीत सुनने के लिए, विडियो देखने और गेम खेलने के लिए अधिक किया जा रहा है। सेलफोन कान में लगाकर गाने सुनते हुए पढ़ना और वाहन चलाना आज के विद्यार्थी का शौक है। सेलफोन के कारण विद्यार्थी वर्ग में फ़िज़ूलखर्च करने की आदत भी बढ़ गई है। इस अतिरिक्त खर्च का बोझ माता-पिता के ऊपर पड़ता है या विद्यार्थी अपने खर्च को पूरा करने के लिए गलत तरीके अपनाने लगता है। सेलफोन के दुरुपयोग के कारण विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य से भटककर पतन की ओर जाने लगा है। उसमें असभ्यता, अशिष्टता एवं असामाजिकता पनपने लगी है। जीवन सुधार की ओर जाकर गलत पथ पर जा रहा है। विद्यार्थियों का यह कर्त्तव्य है कि सेलफोन के आकर्षण से अपने को दूर रखकर विद्याध्ययन करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनायें। इस कार्य हेतु गुरुजन एवं माता-पिता द्वारा विद्यार्थियों को सदैव प्रेरणा देते रहना चाहिए। क्या आप मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते हैं? क्या आप अपने मोबाइल फ़ोन के बिना एक सेकंड भी नहीं रह सकते ? क्या आप प्रतिदिन 6-10 घंटा मोबाइल फ़ोन पर इन्टरनेट का उपयोग करते हैं? अगर हाँ, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही जरूरी है जिससे की आप मोबाइल फ़ोन के सुविधा असुविधा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल फ़ोन के फायदे और नुकसान आज के दिन ऐसा शायद ही कोई होगा जिसके पास मोबाइल फ़ोन ना हो। हर किसी व्यक्ति के पास मोबाइल फ़ोन होना एक आम बात है क्योंकि मनुष्य इसका आदि हो चूका है। पर हमें मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते-करते यह भी ध्यान रखना पड़ेगा कि मोबाइल फ़ोन के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं। मोबाइल फ़ोन ने मनुष्य के एक दुसरे से जुड़ने के तरीके को पूरी तरीके से बदल डाला है। मोबाइल फ़ोन के ना होने पर आज का मनुष्य एक सेकंड के लिए भी अपना कार्य पूर्ण नहीं कर सकता। मोबाइल फ़ोन से आप कॉल कर सकते हैं, मेसेज भेज सकते हैं, ईमेल पढ़ सकते हैं, कई प्रकार के डाक्यूमेंट् पढ़ और लिख सकते हैं और साथ ही हम सोच भी नहीं सकते आज के मोबाइल फ़ोन में हम क्या-क्या कर सकते हैं। सही नज़रिए से अगर हम सोचें मोबाइल फ़ोन मनुष्य द्वारा और मनुष्य के लिए। लेकिन हर कोई यह बात तो जानता ही है कि इस पृथ्वी में जिस भी चीज से मनुष्य को लाभ होता है उसी चीज से हानि भी। चलिए मोबाइल फ़ोन के फायदे और नुकसान के बारे में कुछ चर्चा करें।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 816 - English

words per minute