words per minute

5

NarendraSinghKashyap


00:00

Speed

धुनिक विश्व में राष्ट्रीय की अपेक्षा अन्तरराष्ट्रीय गतिविधियों को अधिक महत्व दिया जा रहा है। विश्व भर के 150 राष्ट्रों में किसी किसी प्रकार का पारस्परिक संबंध अवश्य होना चाहिए।निःसंदेह किसी भी राष्ट्र के प्रशासन में घरेलू विषयों का महत्व है, परन्तु एक सुदृढ़, शक्तिशाली राष्ट्र बनने की इच्छा रखने के लिए दूसरे राष्ट्र से सम्बन्ध बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विज्ञान, तकनीक द्वारा यातायात के माध्यमों से समस्त विश्व के देश एक दूसरे के निकट गए हैं। तीव्र वेग से चलने वाले वायुयानों ने विभिन्न राष्ट्रों के मध्य की दूरी मिटा दी है। राजनैतिक दृष्टि से भी भिन्न-भिन्न राष्ट्रों को संगठित किए जाने का प्रयास हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय संस्थाएं राष्ट्रों के पारस्परिक संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में रुचि और सक्रिय भूमिका निभाने वाले राष्ट्र विश्व में अपने प्रयासों के लिए प्रशंसा के पात्र बनते है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 332 - English

words per minute