words per minute
17
vinitpandey
00:00
Speed
जीवन में सफलता पाने के लिए आपका लक्ष्य एक दम स्पष्ट होना चाहिए। आज का समय अधिक मेहनत का नहीं है बल्कि स्मार्ट मेहनत का है। कई बार विद्यार्थी ये सोचते रहते है कि मेरा दोस्त दिन भर घूमता है पार्टी करता है फिर भी हर परीक्षा मे सफलता कैसे पा लेता है ? निश्चित ही इसका कोई जुगाड़ होगा मेरा कुछ नही हो सकता क्योकि मेरे पास कोई जुगाड़ नही है किन्तु मित्रों जरा सोचो हर परीक्षा में कोई जुगाड़ क्यो लगायेगा ? किसी के पास इतना पैसा कहाँ होता है कि वह हर परीक्षा में जुगाड़ लगा सके । यह सिर्फ आपके मस्तिष्क का भ्रम है आपके दिमाग मे सिर्फ यही होना चाहिेए कि मुझे ये परीक्षा पास करनी है किसी भी हाल मे मै कुछ भी करके ज्यादा से ज्यादा तैयारी करूँगा मैं हारने के लिए जन्म नहीं लिया हूँ मै सिर्फ और सिर्फ जीतने के लिए पैदा हुआ और मै जीतूँगा किसी भी हाल मे किसी की कंडीशन पर मुझे दुनिया की कोई ताकत जीतने से रोक नही सकती है।
इस सोच के आलावा आपको कुछ नही दिखना चाहिेए क्योंकि इतिहास मे अर्जुन ही धनुष चलाने का मौका मिला था क्योकि वही एक था जिस सिर्फ अपना लक्ष्य दिख रहा था। जिस दिन आपने ये सोचकर अपना लक्ष्य साध लिया सफलता आपकी होगी। क्योंकि आपका ईश्वर आपका दुश्मन नहीं है जो आपकी मेहनत को सफलता के रूप मे न बदले। बहाने सिर्फ कायरो का चोला है और तुम कायर नहीं हो।
ऋषभ पाण्डेय