words per minute
25
anshulco
00:00
Speed
धार्मिक स्थानों और पारिवारिक उत्सवों में भी, ये लोग कम ही नज़र आते हैं। हम ऐसे लोगों के अनुभवों के बारे में लगभग कुछ नहीं जानते। विकलांग ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के बारे में तो हमें कुछ भी ज्ञात नहीं कि उनकी जिंदगी कैसी है उन्हें किन-किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है
इन शारीरिक रूप में अक्षम लोगों को अपने जीवन में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है। गांवों में सड़कों, पेयजल के स्रोतों और स्कूल भवनों की दूरी उनके लिए मुश्किल का कारण बन जाती है। मंदिर भी आम तौर पर ऊंचे स्थानों पर स्थित होते हैं। समाज का रवैया उनके प्रति बहुत मददगार नहीं होता। उन्हें मजाक का पात्र बनाया जाता है, जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है