words per minute
7
BEOofficeBrcpurainik
00:00
Speed
वैसे भी इस जगत में किसी भी तरह की उपलब्धि को हासिल कररने के एनेक मार्ग हैं। सभी रास्ते सब ही के लिए नहीं बने है, हमारे बुर्जुगों ने जिन रास्तों पर चलकर अपनी मंजिल पाई थी, सुख-वैभव, यश-संपदा पाई थी, जरूरी नहीं कि अब उन्हीं रास्तों पर चलकर व उसी तकनीक व शैली को अपनाकर हम सफल हो सकें। हमारी मंजिल हमें किस तरीके से मिलेगी, ये कोई पूर्व में ही तय नहीं हो चुका है, ऐसे में हर इंसान को अपने आप पर अनेक प्रयोग करने ही होते हैं। समय समय पर अनेक विषयों से स्वयं की योग्यता को उजागर कर पाएँगे, हमारे लिए कौनसा क्षेत्र अच्छा रहेगा - यह सब कहीं पूर्व निर्धारित तो है नहीं, मान लो कि आप जन्म कुंडली देख कर या दिखला कर किसी क्षेत्र विषय का चयन कर भी लो, तब भी मौजूदा हालात में ज्ञान-विज्ञान की, कार्यक्षेत्र चुनाव की इतनी नई शाखाएँ-प्रशाखाएँ आ चुकी हैं कि आपको कोई अच्छा व प्रसिद्ध ज्योतिषी भी उन सभी शाखाओं में से आपके लिए कौनसा क्षेत्र सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा, यह नहीं बता सकता है। कदाचित , वह बता भी दे तब भी उस विषय में निष्णात, सर्वज्ञ होने के लिए आपको विविध परीक्षाओं से तो गुजरना ही होगा।