words per minute

21

RazzaqKhan


00:00

Speed

ांग्लादेश में आतंकवादियों के ठिकानों पर आज तड़के पुलिस की छापेमारी में नौ संदिग्ध इस्लामी आतंकवादी मारे गए और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष पुलिस इकाइयों ने कल्याणपुरी इलाके की जहज इमारत में सुबह पांच बजकर 51 मिनट (स्थानीय समयानुसार) एक घंटे तक छापेमारी की। ढाका ट्रिब्यून ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि पड़ोस में करीब आधी रात को एक अभियान के दौरान आतंकवादियों ने पुलिस पर हमला किया। इन आतंकवादियों के जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सदस्य होने का संदेह है। ढाका के संयुक्त पुलिस आयुक्त शेख मारफ हसन ने कहा, सभी नौ आतंकवादी प्रतीत होते हैं। काले कपड़े पहने इस्लामी बंदूकधारियों ने रात भर रह रह कर गोलीबारी की और अल्लाहू अकबर के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया है। बांग्लादेश में हाल में इस्लामी आतंकवादियों ने कई घातक हमले किए हैं।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 297 - English

words per minute