words per minute
29
vishal13
00:00
Speed
उद्यमी परिवर्तन का शक्तिशाली एजेन्ट होता है, जो प्राकृतिक तथा मानवीय स्त्रोतों को उत्पादन सम्भावनाओं में स्थानांतरित करता है। उद्यमी की यह परिभाषा समाजशास्त्रियों, दार्शनिकों, मनोवैज्ञानिकों तथा अर्थशास्त्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। उद्यमी के गुण एक समाजशास्त्री की दृष्टि में एक वर्ण, जाति, परिवार, राष्ट्र एवं विश्व की प्रतिष्ठा एवं विकास के रूप में होते है। मनोवैज्ञानिकों की दृष्टि में उद्यमी व्यक्तिगत गुणों, इच्छा, स्वयं उत्पादकता, वित्तीय एवं विपणन जोखिम उठाने की सामर्थ्यता आदि को अधिक महत्व देते हैं। दार्शनिक इसे व्यक्ति विशेष से अलग उद्देश्यों की पूर्ति का साधन मानते है। अर्थशास्त्री इसे धन, व्यवसाय, तकनीकी अनुभव तथा प्रबंध कौशल पर आधारित मानते हैं। उद्यमी में कुछ गुम जन्मजात होते हैं कुछ विकसित किए जाते हैं।