words per minute
11
ShobhitamSaxena
00:00
Speed
मै मोदी जी का बहुत बड़ा सापोटर हूँ। पर जिस तरीके से बीजेपी सरकारी नौकरीयों को कम कर रही है लगता नही है कि 2017 तक कोई भी नौकरी आयेगी। केन्द्र सरकार की नौकरीयों मे तो मारामारी रहेगी ही पर राज्य सरकार की नौकरी भी कम हो जायेगी क्योकि 2017 के उत्तर प्रदेश मे चुनाव होने वाले है। चुनाव के बाद कौई भी सरकार आयेगी, वो कुछ सालो तक तो नौकरी नही निकालेगी। यूपी बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी का ही विकल्प होता है क्योकि यहाँ ज्यादा बड़ी कम्पनीयाँ नही है। गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बच्चे 15,16 की उम्र मे ही जाँब करने लगते है क्योकि वहाँ कम्पनीयों का भण्डार है। यूपी के बच्चे अगर उन राज्यों मे जाते है तो उनको उतना पैसा नही मिलता जितना वो डिजर्व करते हैं। यूपी मे पिछले 20 सालों मे कोई बड़ा प्लाँट नही लगा। इंजीनियरिंग के बच्चे भी बेरोजगार है। और वे भी सरकारी नौकरी की तलाश में रहते है। जिससे काम्पटिशन का स्तर बहुत बढ़़ गया है। एक एवरेज विद्यार्थी को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है एक क्लर्क की नौकरी के लिए भी। और अगर वो समान्य जाति का है तो वो समझ ले कि पिछले जन्म मे उसने कोई पाप किया था जो समान्य में पैदा हुआ है। मेहनत करो और जाँब पाओं रोने से कुछ नही होगा। दिन रात एक कर के पढ़ाई करो। और जाँब पाओं।
शोभितम सक्सेना