words per minute

11

yashji


00:00

Speed

मारे देश का नाम भारत है। यह एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। हमारे देश कि राजधानी नई दिल्ली है। भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। यह एक धर्म-निरपेक्ष देश हैं। भारत का संविधान सर्वोपरि है एवं भारत के संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। हमारे देश कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। भारत में प्रति वर्ष छः ऋतुएँ आती हैं। प्रत्येक ऋतु अपने-अपने स्थान पर महत्वपूर्ण होती हैं। ऋतुएं हमारे देश को विविधता प्रदान करती हैं। भारत के उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत स्थित है। यह पर्वत विशाल है। यह सबसे ऊंचा पर्वत है। इसका शिखर आकाश चूमता है। हिमालय को पर्वतों का राजा भी कहा जाता है। इसके शिखर पर सदैव बर्फ जमी रहती है। यह एक प्रहरी की तरह भारत देश की रक्षा करता है। हमारे देश में अनेक नदियां बहती हैं। इनमें गंगा सबसे पवित्र नदी है। गंगा का जल पवित्र होता है। इसके तट पर अनेक तीर्थ स्थान हैं। गंगा नदी के जल से कृषि कार्य होता है। नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी आदि अन्य विशाल नदियां हैं। इनका जल भी सिंचाई के काम आता है। भारतवर्ष में अनेक प्रदेश हैं। यहाँ विभिन्न धर्म और जातियों के लोग बसते हैं। भारत हिन्दू बाहुल्य देश है फिर भी यह देश अनेकता में एकता के लिए विश्वविख्यात् है। यहाँ विविध भाषाएं बोली जाती हैं। लोग प्रादेशिक भाषा ज्यादा बोलते हैं। विविध भाषा के प्रयोग एवं विभिन्न धर्म और जातियों के बावजूद भारत के लोगों में आपसी प्यार भाई-चारा है। यह अनेकता में एकता का प्रतीक है। वास्तव में, हमारा देश महान है। "मेरा भारत महान"।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 462 - English

words per minute