words per minute

19

aman_gupta


00:00

Speed

हर से दूर जंगल में गोरैया का जोड़ा रहता था। उनके नाम थे, चीकू और चिनमिन। दोनो बहुत खुश रहते थे। सुबह सवेरे दोनो दाना चुगने के लिये निकल जाते। शाम होने पर अपने घोंसले मे लौट जाते। कुछ समय बाद चिनमिन ने अंडे दिये। चीकू और चिनमिन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दानों ही बेसब्री से अपने बच्चों के अंडों से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। अब चिनमिन चीकू अकेला ही दाना चुनने के लिये जाता था। एक दिन एक हाथी धूप से बचने के लिये छाया के नीचे बैठा। मदमस्त हो कर वह उस पेड़ को हिलाने लगा। हिलाने से की वह डाली टूट गयी, जिस पर चीकू और चिनमिन का घोंसला था। इस तरह घोंसले में रखे अंडे टूट गये। उसके रोने की आवाज सुन कर, चीकू और चिनमिन का दोस्त भोलू उसके पास आये और रोने का कारण पूछने लगे। चिनमिन से सारी बात सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। चीकू बोला भोलू भाई बात तो तुम ठीक कर रहे हो, परंतु इस दुष्ट हाथी ने घमंड में कर हमारे बच्चों की जान ले ली है। इसको तो इसका दंड मिलना ही चाहिये। यदि तुम हमारे सच्चे दोस्त हो तो उसको मारने में हमारी मदद करो। यह सुनकर कुछ देर के लिये तो भोलू दुविधा में रह गया कि हम छोटे छोटे और वह विशालकाय जानवर। परंतु फिर बोला, चीकू दोस्त तुम सच कह रहे हो। इस हाथी को सबक सिखाना ही होगा। अब तुम मेरी अक्ल का कमाल देखो। मैं अपनी दोस्त वीना मक्खी को बुला कर लाता। इस काम में वह हमारी मदद करेगी। और इतना कह कर वह चला गया। भोलू ने अपनी दोस्त वीना के पास जा कर उसे सारी बात बता दी। फिर उसने उससे हाथी को मारने का उपाय पूछा। वीना बोली, इससे पहले की हम कोई फैसला करे अपने दोस्त मेघनाद की भी सलाह ले तो अच्छा रहेगा। वह बहुत अक्लमंद है। हाथी को मारने के लिये जरूर कोई आसान तरीका बता देगा। चीकू भोलू और वीना तीनों मेघनाद के पास गये। सारी बात सुन कर मेघनाद बोला मेरे दिमाग में उसे मारने की एक बहुत ही आसान तरकीब आयी है। वीना बहन सबसे पहले दोपहर के समय तुम हाथी के पास जा कर मधूर स्वर में एक कान में गुंजन करना। उसे सुन कर वह आनंद से अपनी आखें बंद कर लेगा। उसी समय भोलू अपनी तीखी चोंच से उसको तंग करगा। इस प्रकार अंधा हो कर वह इधर-उधर भटकेगा। कुछ देर बाद उसको प्यास लगेगी तब मैं खाई के पास जा कर अपने परिवार सहित जोर-जोर से टर्-टर् की आवाज करने लगा। हाथी समझेगा की यह आवाज तालाब से रही है। वह आवाज की तरफ जाते जाते खाई के पास आयेगा और उसमें जा गिरेगा और खाई में जाकर ही मर जाएगा। सबको मेघनाद की सलाह बहुत पसंद आयी। जैसा उसने कहा था, वीना और भोलू ने वैसा ही किया। इस तरह छोटे छोटे जीवों ने मिल कर अपनी अक्ल से हाथी जैसे जीव को मार गिराया और फिर से प्यार से रहने लगे।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 669 - English

words per minute