words per minute
11
ShobhitamSaxena
00:00
Speed
झारखण्ड भारत के नवीनतम राज्यों में से एक है। यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से विशिष्ट है, जिसके कारण यहाँ उद्योगों का भी जाल बिछा हुआ है। प्राकृतिक संसाधन तथा उद्योगों की बहुलता के कारण ही यहाँ पेशेवर शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गयी है। इस प्रदेश में सृजन यहाँ की आदिवासियों की संस्कृति, समस्याओं एवं विकास की अलग रणनीतियों को निर्मित करने के लिए किया गया है। प्राचीन काल से ही झारखण्ड अनेक प्रजातियों का संगम स्थल रहा है। महाभारत के दिग्विजय पर्व में इस क्षेत्र को पुण्डरीक देश कहा गया है। इण्डो-आर्यन, नीग्रीटो, प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉड आदि प्रजातियाँ लम्बे से साथ रहती आ रही हैं, जिनके अन्तर या पारस्परिक संगम से एक संस्कृति का उदय हुआ है। जनसंख्या की दृष्टि से झारखण्ड का भारत में 13वाँ स्थान है। इसका सृजन 15 नवंबर, 2000 को हुआ था।