words per minute
21
RazzaqKhan
00:00
Speed
अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। अच्छे और बुरे आतंकवाद में कोइ फर्क नहीं होता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जो मानवता में विश्वास रखते है वो एकसाथ आए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी संसद में पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद को हमारे पड़ोसी देशों में पाला-पोसा जा रहा है।
मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा ने भारत-अमेरिकी संबंधों को 21वीं सदी की निर्णायक साझेदारी बताया है तो ये कोई आश्चर्य नहीं है। हमारे रिश्ते अब इतिहास की हिचकिचाहट से आगे बढ़ गया है।हमारा सबसे ज्यादा कारोबारअमेरिका के साथ है, साझा कारोबार से दोनों देशों को फायदा हुआ है।
मोदी ने कहा कि मेरा सपना प्रत्येक भारतीय को आर्थिक एंव समाजिक बदलाव के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। एक मजबूत और समृद्ध भारत अमेरिका के रणनीतिक हित में है।