words per minute

9

ManitTomer


00:00

Speed

ाल्स कैटरिंग ने कहा है, "वह समस्या जिसकी व्याख्या सही तरीके से हो चुकी है तो उस समस्या का आधा हल भी निकल चुका है। अगर आप अपनी हर परेशानी को कागज़ में लिखकर उसकी सूची बनाएंगे तो ज़रुर कुछ विशिष्ट घटता है।" इसका असर कुछ वैसा ही है कि जैसे आप अपने प्रिय मित्र को अपनी समस्या के बारे में बताने के बाद जिस शान्ति का अनुभव करते हैं। आपके कन्धों से बोझ हट जाता है। आप हल्का, शान्त और स्वतन्त्र अनुभव करते हैं। मैंने यह पाया है कि हमारा दिमाग हमारा सबसे अच्छा दोस्त बनने के साथ साथ सबसे बुरा दुश्मन भी बन सकता है। अगर आप अपनी परेशानियों के बारे में लगातार सोचते रहेंगे तो थोड़े समय बाद यह पाएंगे कि आप उनके अलावा कुछ और भी नहीं सोच रहे है। मन एक आश्चर्यजनक जीव है आप जिस बात को याद रखना चाहते हैं वह भूल जाता है और जो भूलना चाहते हैं वह यह याद रखता है। मेरी शिक्षाशाला में ऐसे बहुत से लोग आते हैं जो अभी भी किसी इन्सान की उस हरकत पर नाराज़ हैं जो उसने पन्द्रह वर्ष पहले की थी या अभी भी विक्रेता से गुस्सा हैं जिसने पहले महीने उनसे तरीके से बात नहीं की थी। शुभम् चौधरी... रोबिन शर्मा की पुस्तक से
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 291 - English

words per minute