words per minute
6
praveensingh448gmail
00:00
Speed
अगर रोहतक हैदराबाद की लड़कियों साक्षी मलिक और पीवी सिंधू ने कांस्य और रजत पदक हासिल कर भारतीय खेल जगत की लाज नहीं बचाई होती तो रियो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर रुदन का स्वर और अधिक ऊँचा होता। रियो ओलंपिक की पदक तालिका बता रही है कि भारत लंदन ओलंपिक से भी पीछे चला गया। लंदन में भारत 55 वें स्थान पर था, रियो में 67 वें स्थान पर है। भारत से तमाम छोटे और संसाधन की दृष्टि से पीछे देश इस पदक तालिका में कही ऊंचे स्थान पर हैं। रियो में केवल दो पदक संतोष का विषय इसलिए नहीं हो सकते, क्योंकि उनकी संख्या लंदन में छह और बीजिंग में तीन से भी कम है और वह भी तब जब इस बार खिलाड़ियों ने कहीं ज्यादा संख्या में पहले से अधिक स्पर्धाओं में भाग लिया। रियो में 117 खिलाड़ियों ने 15 स्पर्धाओं में हिस्सेदारी की, लेकिन टीम स्पर्धाओं को छोड़ दे तो सात-आठ खिलाड़ी ही अपने प्रदर्शन से कुछ उम्मीद बांध सकी।