words per minute
16
sankadiyadav
00:00
Speed
सुबह जल्दी उठने की आदत एक तोहफ़ा है जो आप अपने आपको देते हैं। कुछ नियम आपके जीवन को एक नया रूप दे देते हैं उनमें से एक है जल्दी उठने का नियम। प्रातःकाल के कुछ प्राथमिक घण्टे अपने आप में विशिष्ट होते है। ऐसा लगता है कि समय मध्यम गति से बढ़ रहा है और शान्ति की महान भावना जैसे आपने वातावरण में भर जाती है। अगर आप '5 बजे की महफिल' में शामिल जाएंगे तो यह आपको अपने दिन का नियन्त्रण लेना सिखाएगा बजाए इसके कि दिन आपको नियन्त्रित करने लगे। 'बिस्तर के साथ जंग' को जीतकर, 'मन को गद्दे' को मज़े से ऊपर लाकर, और जल्दी उठकर आप अपने आपतो कम से कम एक घण्टे की शान्ति का समय दे सकते हैं जो अत्यन्त महत्वपूर्ण है और वह है दिन की शुरूआत! अगर समझदारी से बिताया जाए तो बाकी दिन अपने आप में अद्भुत होगा।
'दि मंक हू सोल्ड हिज़ फरारी' में मैंने अपने पाठकों को चुनौती दी थी कि 'सूर्योदय के साथ उठो' और उनको अनेक विकल्प दिए थे जिससे उन्हें इस नए अनुशासन को विकसित करने में मदद मिल सके। मुझे अनेकों पत्र, ई-मेल और फैक्स मिले है जिन्होने अपने जीवन को 5 बजे सुबह उठकर सुधारा है। इनके द्वारा मैं यह कहते हुए सुरक्षित महसूस करता हूं कि यह सफलता का ऐसा मन्त्र है जो वास्तव में अपने जीवन में एकबध्द करने लायक है। ऐसा करके आप उन प्रभावशाली लोगों की उच्च श्रेणी में शामिल हो जाएंगे जैसे कि महात्मा गांधी, थॉमस एडिसन, नेल्सन मन्डेला, टेड टर्नर और मेरी के एैश।