words per minute

8

Shivamsoni1369517


00:00

Speed

नमक का नया विभाग बना और ईश्‍वरप्रदत्‍त वस्‍तु के व्‍यवहार करने का निषेध हो गया तो लोग चोरी-छिपे इसका व्‍यापार करने लगे। अनेक प्रकार के छल-प्रपंचों का सूत्रपात हुआ, कोई घूस से काम निकालता थ्‍ाा, कोई चालाकी से। अधिकारियों के पौबारह थे। पटवारी का सर्वसम्‍मानित पद छोड़-छोड़ कर लोग इस विभाग की बरकंदाजी करते थे। इसके दारोगा पद के लिए तो वकीलों का भी जी ललचाता था। यह वह समय था जब अंग्रेजी शिक्षा और ईसाई को लोग एक ही वस्‍तु समझते थे। फारसी का प्राबल्‍य था। प्रेम की कथाएं और श्रृंगार रस के काव्‍य पढ़कर फारसी लोग सर्वोच्‍च पदों पर नियुक्‍त हो जाया करते थे। मुंशी वंशीधर भी जुलेखा की विरह कथा समाप्‍त करके मजनूं और फरहाद के प्रेम-वृतांत को नल और नील की लड़ाई और अमे‍रिका के आविष्‍कार से अधिक महत्‍व की बातें समझते हुए रोजगार की खोज में निकले। उनके पिता एक अनुभवी पुरुष थे। समझाने लगे, ''बेटा ! घर की दुर्दशा देख रहे हो। ऋण के बोझ से दबे हैं। लड़कियां है, वह घास-फूस की तरह बढ़ती चली जाती हैं। मैं कगारे पर का वृक्ष हो रहा हूँ, नमालूम कब गिर पड़ूं। अब तुम्‍हीं घर के मालिक मुख्‍तार हो। नौकरी में ओहदे की ओर ध्‍यान मत देना, यह तो पीर का मजार है। निगाह चढ़ावे और चादर पर रखनी चाहिए। ऐसा काम ढूंढ़ना जहां कुछ ऊपरी आय हो। मासिक वेतन तो पूर्णमासी का चांद है, जो एक दिन दिखायी देता है और घटते-घटते लुप्‍त हो जाता है। ऊपरी आण्य बहता हुआ स्‍त्रोत है जिससे सदैव प्‍यास बुझती है। वेतन मनुष्‍य देता है, इसी से उसमें वृद्धि नहीं होती, ऊपरी आमदनी ईश्‍वर देता है, इसी से उसकी बरकत होती है, तुम स्‍वयं विद्वान हो। तुम्‍हें क्‍या समझाऊं। इस विषय में विवेक की बड़ी आवश्‍यकता है। मनुष्‍य को देखो, उसकी आवश्‍यकता को देखो और अवसर देखो, उसके उपरान्‍त जो उचित समझो, करो। गरज वाले आदमी के सा‍थ कठोरता करने में लाभ ही लाभ है। लेकिन बेगरज को दांव पर पाना जरा कठिन है। इन बातों को निगाह में बांध लो। यह मेरी जन्‍म-भर की कमाई है।'' इस उपदेश के बाद पिताजी ने आशीर्वाद दिया। वंशीधर आज्ञाकारी पुत्र थे। ये बातें ध्‍यान से सुनीं और तब घर से चल खड़े हुए। इस विस्‍तृत संसार में उनके लिए धैर्य अपना मित्र, बुद्धि अपनी पथ-प्रदर्शक और आत्‍मवलम्‍बन ही अपना सहायक था। लेकिन अच्‍छे शकुन से चले थे, जाते ही जाते नमक विभाग के दारोगा पर पर प्रतिष्ठित हो गये। वेतन अच्‍छा और ऊपरी आय का तो ठिकाना ही था। वृद्ध मुंशी जी को सुख-संवाद मिला तो फूले समाये। महाजन कुछ नरम पड़े कलवार की आशालता लहलहाई। पड़ोसियों के हृदय में शूल उठने लगे।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 744 - English

words per minute