words per minute

7

AnshulShrivastava975


00:00

Speed

गांव में एक गरीब लड़का रहता था। उसने बचपन से काफी परेशानियां देखी थी। जब वह बड़ा हुआ तो उसे लगने लगा कि उसकी जिंदगी बहुत कठिन है और उसके जीवन में बहुत सारी परेशानियां हैं। वह हर समय अपनी समस्‍याओं के बारे में ही सोचता रहता था और कोई काम नहीं करता था। एक दिन वह यह सब सोच रहा था तो वहां से एक साधु गुजरे। उसने साधु को अपनी दुविधा बताई और उसकी समस्‍याओं को हल करने का रास्‍ता पूछा। साधु ने उस लड़के से पास की नदी तक चलने को कहा नदी के पास पहुंचकर उसे समाधान बताएंगे। उसके बाद साधु और वह लड़का वहां पर बैठ गए। काफी देर बाद लड़के ने पूछा कि हमें तो नदी पार करनी है। हम यहां क्‍यो बैठे है? इस पर साधु ने कहा कि वह नदी के पानी सूखने का इंतजार कर रहे है। इस बात से लड़का हैरान रह गया। और उसने साधु से कहा कि नदी का पानी कैसे सूख सकता है, आप कैसी बात कर रहे हैं। साधु ने लड़के को समझाते हुए कहा कि जैसे नदी पार करने के लिए खुद कोशिश करनी होती है, उसी तरह से जीवन में हमें भी समस्‍याओं से पार पाने के लिए खुद ही कोशिश करनी होती है। आपकों अपनी समस्‍याओं का समाधान खुद ही खोजना होता है। एक सफल व्‍यक्ति वह है जो दूसरों द्वारा फेंकी गई ईटों से एक मजबूत नींव बना सके। बहुत से लोग किसी भी फैसले को लेने से पहले उसके परिणामों और उससे जुड़ी बुरी संभावनाओं को एक-एक पहलू पर इतना सोचने लगते हैं कि वे एक चक्र में उलझकर रह जाते हैं। किसी भी चीज का इतना ज्‍यादा विश्‍लेषण करने पर वे एक छोटा सा फैसला भी खुद नहीं कर पाते हैं। इसके उन्‍हें दो अतिरिक्‍त नुकसान होते हैं। एक तो उनके दिमाग में अनेक संभावनाएं चलती रहती है। और इसका फायदा दूसरे उठा लेते है। अगर आप जीवन में सफल व्‍यक्ति बनना चाहते हैं तो आपको तत्‍काल निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। अपने दिमाग में सूचनाओं एवं जानकारियों को भरने का मतलब ही शिक्षा नहीं हैं। बल्कि इन जानकारियों को सही उपयोग करना ही शिक्षा है शिक्षा का मुख्‍य उद्देश्‍य व्‍यक्ति को व्‍यवहारिक बनाना है। जो शिक्षा व्‍यावहारिक नहीं है वह व्‍यर्थ है। शिक्षा का अर्थ व्‍यक्तियों को इस तरह संगठित करने से है जिससे उनके विचार अच्‍छाई, भलाई के लिए दौड़े। व्‍यापक दृष्टिकोण प्रदान कर सके।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 750 - English

words per minute