words per minute

33

Daveakhilesh


00:00

Speed

ाकिस्‍तान ने सिक्किम सेक्‍टर के डोकलाम क्षेत्र में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच करीब दो महीने से जारी गतिरोध पर चिंता जताते हुए कहा है कि क्षेत्रीय शांति बनाए रखना सभी देशों की जिम्‍मेदारी है। पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नफीस जकारिया ने कहा कि पाकिस्‍तान ने सिक्किम सीमा में भारतीय उल्‍लंघन पर ध्‍यान दिया है और क्षेत्र में बढ़ते भारत की जिद और उसके कब्‍जे की कोशिशों को लेकर चिंतित है। जकारिया ने कहा कि भारत का यह बर्ताव क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को खतरे में डाल रहा है। जकारिया ने कहा कि यह क्षेत्र के सभी देशों के हित में है कि वे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए काम करेंं। जकारिया ने कहा कि क्षेत्रीय शांति बनाए रखना सभी देशों की जिम्‍मेदारी है। पाकिस्‍तान हमेशा से ही क्षेत्र की शांति और समृद्धि चाहता है। जकारिया के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि भारत में बीजेपी सरकार ने सत्‍ता में आने के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के संबंधों में गिरावट आई है। जकारिया ने कहा है कि भारत को यह समझने की जरूरत है कि सहयोग के जरिए क्षेत्रों के लोगों की बेहतरी हो सकती है। ऐसा करनेके लिए हमें सभी विवादपूर्ण मामलों, विशेष रूप से जम्‍मू कश्‍मीर के मामले को सुलझाने की जरूरत है। जकारिया ने कहा कि भारत इस संबंध में सकारात्‍मक नहीं है। जकारिया ने भारत पर यह भी आरोप लगाया कि सार्क के प्रति अपने देखरेख से भारत इस क्षेत्र की आर्थिक विकास का भी बाधित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि सार्क का एकमात्र मकसद इस क्षेत्र की आर्थिक विकास करना है। जकारिया ने दावा किया कि सार्क सम्‍मेलन का आयोजन पाकिस्‍तान में ठीक समय पर होगा।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 416 - English

words per minute