words per minute

6

VirendraGakre


00:00

Speed

कनीकी उन्नति के आधुनिक संसार में, हमारे लिये विज्ञान के द्वारा कंप्यूटर एक अद्भूत भेंट है। इसने लोगों की जीवन शैली और आदर्श को बदल दिया है। कोई भी बिना कंप्यूटर के खुद को नहीं सोच सकता क्योंकि इसने कम समय में ज्यादा कार्य को आसान बना दिया है। विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का बड़ा योगदान रहा है। ये केवल स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि ये किसी फरिश्ते की तरह है जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिये इस्तेमाल किया जाता है।ई-मेल, विडियो चैट, का उपयोग कर नाम मात्र के समय में हमलोग अपने मित्र, रिश्तेदार, माता-पिता या किसी से भी जुड़ सकते है। कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर हम किसी भी विषय की जानकारी खोज या प्राप्त कर सकते है जो हमारे प्रोजेक्ट या शिक्षा संबंधी कार्यों के लिये मददगार हो। ये व्यापारिक लेनदेन के लिये भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसमें डेटा स्टोरेज की सुविधा की वजह से सरकारी, गैर-सरकारी, स्कूल, कॉलेज, आदि सभी जगहों पर कागजों की बचत होती है। घर से ही ऑनलाइन खरीदारी, बिल जमा करना आदि से व्यक्ति अपने समय और ऊर्जा की बचत कर सकता है।अपने पेशेवर जीवन में विद्यार्थीयों की सुगमता के साथ ही कौशल में निखार के लिये स्कूल, कॉलेज, और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया है। आज के आधुनिक समय की नौकरियों के लिये कंप्यूटर सीखना जरुरी बनता जा रहा है। इसमें दक्ष होने के लिये उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, हार्डवेयर मेंटेनेंस, सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन आदि विषय जुड़े हुये है। इससे पहले की पीढ़ीयों के कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य करते थे जबकि आधुनिक समय के कंप्यूटर ढ़ेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकता है। चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने के कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन को उत्पन्न करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुश्मनों के हथियारों की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगाना था। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त है जो जीवन के हर क्षेत्र में मदद करते है।नई पीढ़ी का कंप्यूटर अत्यधिक उन्नत होते है अर्थात छोटे, हल्के, तेज, और बहुत शक्तिशाली। आज के दिनों में इसका इस्तेमाल हर व्यवसाय में हो रहा है जैसे- परीक्षा, मौसम की भविष्यवाणी, शिक्षा, खरीदारी, ट्रैफिक नियंत्रण, उच्च स्तर की प्रोग्रामिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, मेडिकल क्षेत्र, व्यापार आदि। इंटरनेट के साथ ये सूचना तकनीक का मुख्य आधार है और इसने साबित किया कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं है। इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थीयों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है।आज मानव बिरादरी की कंप्यूटर तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ती जा रही है। कोई भी अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता, क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिये है
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 1081 - English

words per minute