words per minute
6
VirendraGakre
00:00
Speed
संविदा नियुक्ति की अवधि एक बार में अधिकतम एक वर्ष के लिये रहेगी, जिसे आवश्यकतानुसार समय-समय पर आयोग द्वारा आगे भी बढ़ाया जा सकेगा, परन्तु मूलपद पर जैसे ही नियमित नियुक्ति/पदोन्नति/पदस्थापना की जायेगी, इस संविदा नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जायेगा। निम्नलिखित पते पर दिनांक 17 अगस्त, 2017 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन-पत्र कार्यालय स्थापना से अथवा आयोग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से कम हो एवं कंडिका-दो में दर्शाये गये पद अथवा उससे उच्च संवर्ग का एवं शीघ्रलेखक की पूर्ण अर्हता रखता हो तथा कम्प्यूटर का अच्छा ज्ञान हो। उम्मीदवारों की परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जावेगा। न्यायालयीन सेवा के कार्य के अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जावेगी।