words per minute
7
MonuPachoriMP
00:00
Speed
शिकागो की जेल से मुंबई की विशेष अदालत को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देते हुए डेविड हेडली ने कई अहम राज खोले हैं। डेविड हेडली ने मुंबई हमले की पूरी कहानी सुनाते हुए कहा कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान की धरती पर रची गई थी और पहले भी दो बार हमले की कोशिशें हो चुकी थी। डेविड हेडली के अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने बताया हेडली ने कहा कि पहले भी मुंबई पर हमले की दो कोशिशें हुई थी। हेडली ने स्वीकार किया है कि वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए हाफिज सईद के निर्देश पर ही काम करता था। हेडली ने अदालत को बताया कि पहली बार सितंबर एक चट्टान से टकरा गई इससे नाव डूब गई और उसमें रखे हथियार एवं विस्फोटक डूब गए। हालांकि नाव में सवार आतंकी किसी तरह बच निकले। इसके बाद आतंकियों ने अक्टूबर में एक बार फिर मुंबई पर हमला करने की कोशिश की लेकिन इस बार फिर साजिश नाकाम हो गई। दूसरी बार मुंबई हमले की साजिश रचने वाले लोगों में भी वही लोग थे जो पहली बार बोट लेकर मुंबई के लिए थे। इसके बाद आतंकियों ने तीसरी बार मुंबई पर हमले की कोशिश की। इस बार आतंकी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो गए। इस हमले में 164 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे। हेडली ने इसे स्वीकार किया कि 26/11 हमला जमात-उद-दावा कमांडर हाफिज सईद की शह पर हुआ था। हेडली ने कहा कि वह हाफिज शईद से प्रभावित था व उसकी तकरीरों को सुनता था और उनसे खासा प्रभावित था हेडली ने कहा वह 2002 में लश्कर-ए-तैयबा से जुडा था आईएसआई की भूमिका भी उजागर करते हुए हेडली ने स्पेशल कोर्ट को बताया कि मेजर अली ने ही आईएसआई के मेजर इकवाल से मेरा परिचय कराया था हेडली ने बताया कि लश्कर आतंकी साजिद मीर ई-मेल आई डी के जरिये आतंकियों से संपर्क साधता था हेडली ने कहा कि मुझे वीजा मिलने के बाद मेजर अली ने कहा कि तुम भारत के बारे मे सुचनाएं जुटाने में काम आओगे हेडली ने कहा की डॉ. तहव्वुर हुसैन राणा ने उसे भारतीय वीजा दिलाने में मदद की थी हेडली ने कहा की पंजाब के एक स्कूल में उसकी राणा से मुलाकात हुई थी हेडली ने बताया कि राणा 5 साल तक उसके साथ स्कूल में पढा था मुंबई हमले के वादामाप गवाह ने कहा की मेरे भारतीय वीजा को देखने के बाद साजिद मीर और मेजर इकवाल काफी खुश हुए थे।