words per minute

6

VirendraGakre


00:00

Speed

ुकदमों के भारी बोझ को कम करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में छुट्टी के दिन यानी शनिवार को भी विशेष अदालतें बैठेंगी। इसकी शुरुआत 16 सितंबर को होगी। पहले दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ में छह निशेष अदालतें और लखनऊ खंडपीठ में चार अदालतें सुनवाई करेंगी। मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष पीठें जेल अपीलों, आपराधिक अपीलों, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 482, 483 की अर्जियों और अपराधिक पुनरीक्षण की सुनवाई करेंगी। शनिवार को अवकाश के दिन विशेष पीठें बैठने से साल भर में 30 से अधिक दिन न्यायिक कार्य होंगे, जिसमें काफी हद तक मुकदमों के बोझ कम हो सकेंगे। हालांकि अधिवक्ता शनिवार को कोर्ट खोलने के बजाय शीतकालीन ग्रीष्मकालीन अवकाश घटाने की मांग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को उन्हें पूरे सप्ताह के मुकदमें की तैयारी करनी होगी।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 289 - English

words per minute