words per minute
7
MonuPachoriMP
00:00
Speed
मंत्रि परिषद ने संग्रहण वर्ष 2007 के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 450 रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि वन पंचायत में मुख्यमंत्री जी ने तेन्दूपत्ता संग्रहण की दरें 450 रूपये प्रति मानक बोरा करने की घोषणा की थी। अभी संग्रहण दर 400 रूपये प्रति मानक बोरा है। प्रदेश में तेन्दूपत्ते का औसत उत्पादन लगभग 25 लाख मानक बोरा है।
मंत्रि परिषद ने निर्णय लिया है कि अशासकीय#निजी बी एड महाविद्यालयों के निरीक्षण, प्रवेश, पुनरीक्षण एवं निर्माण का कार्य अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सम्पन्न किया जाय। अभी यह कार्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
मंत्रि परिषद ने राजस्व विभाग के अंतर्गत नायब तहसीलदारों के 23 पद और स्वीकृत किए हैं। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयुष चिकित्सकों के 200 पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी। इसके साथ ही सात शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों के अंतर्गत 100 शैय्या युक्त चिकित्सालयों के लिए 236 चिकित्सालयीन एवं पैरामेडिकल पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी। इसके अलावा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए कुल 120 शैक्षणिक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी।
बैठक में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के प्रथम परन्तुक को संशोधित किया गया है। इस संशोधन अनुसार अब शासकीय सेवक को सदैव निलम्बित या अन्य नैतिक पतन में अन्तर्वलित दण्डिक अपराध में सरकार द्वारा अभियोजन की स्वीकृति के पश्चात् उसके विरुध्द चालान प्रस्तुत किया गया हो।
म.प्र. सिविल सेवाएं (पेंशन) 1976 के नियम 47 (11) के प्रावधान में संशोधन उपरान्त दो परिवार पेंशन की अधिकतम सीमा में वृध्दि की गई है। बैठक में बताया गया कि केन्द्र सरकार के अन्तर्गत दो परिवार पेंशन की अधिकतम सीमा केन्द्र शासन में प्रचलित मास्टर स्केल के अधिकतम वेतन के 50 प्रतिशत, बढ़ी हुई दर के लिये तथा मास्टर स्केल के 30 प्रतिशत सामान्य दर के लिये निर्धारित की गई है। केन्द्र सरकार में प्रचलित उच्चतम वेतनमान की अधिकतम राशि 30 हजार रूपये है। तदनुसार दो परिवार पेंशन के लिये 30 हजार रूपये के 50 प्रतिशत की दर से 15 हजार रूपये बढ़ी हुई दर से तथा 30 हजार रूपये के 30 प्रतिशत की दर से नौ हजार रूपये सामान्य दर से अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है।