words per minute
7
KuldeepKhare
00:00
Speed
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनेगा। इस दिन मोदी पौने दो लाख अलग-अलग मुद्राओं में दिखाई देंगे। यह संभवतया पहला मौका होगा, जब दुनिया के किसी प्रधानमंत्री की इतनी फोटो एक साथ लगाई जाएंगी। जयपुर में सीकर रोड स्थित ट्राइटन मॉल में प्रधानमंत्री की दो लाख फोटो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अपनी तरह की यह अनोखी पहल मनमोहन अग्रवाल करेंगे। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी। इसके लिए गिनीज बुक से स्वीकृति मिल गई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की गाइड लाइन दी गई है, इसके मुताबिक फोटो का मिनिमम साइज 3.9 वर्ग इंच होगा। इस प्रदर्शनी के दौरान लगाई गई तस्वीरों में कुछ तस्वीरें ऐसी भी होंगी जो बहुत ही कम देखने को मिली है। इस प्रद्रर्शनी में मोदी की विदेश यात्रा, योजना के प्रचार-प्रसार, मंदिर-मस्जिद की यात्राएंं, विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात और लाल किले पर तिरंगा फहराते हुए तस्वीरें शामिल की जाएंगी। इस प्रदर्शनी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मेक इन इंडिया, गंगा सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान की भी झलक देखने को मिलेगी। रंजीत