words per minute
38
Sandeepkr150
00:00
Speed
वर्तमान समय में विश्व का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। सोवियत संघ के भंग होने से शक्ति संतुलन अमेरिका के पक्ष में चा गया है और विश्व राजनीति में दो गुटों का जो अस्तित्व क्रमशः अमेरिका एवं सोवियत संघ के रूप में था, वह समाप्त प्राय हो गया है। निश्चय ही अमेरिका अपने उद्देश्य में सफल रहा है तथा अब विस्व की महाशक्ति के रूप में अमेरिका का वर्चस्व कायम हो गया है। सोवियत रूस आर्थिक मोर्चे पर संकटग्रस्त होने के कारण अमेरिकी धींगामुश्ती का पुरजोर विरोध करने की स्थिति में नहीं है।
पचास के दशक में जब अमेरिका और सोवियत संघ दो गुटों के रूप में उभरे थे तब विश्व के कुछ देशों यथा-इंग्लैण्ड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी आदि का झुकाव अमेरिका की ओर था तो अनेक यूरोपीय देशों एवं अरब देशों का झुकाव रूस की था।