words per minute

8

amitsagar1460059


00:00

Speed

्कूल ज्ञान का मंदिर है और यहाँ हम सामाजिक और व्यवसायिक जीवन के लिये तैयार होते है। दान के दिये हुए पैसे और भूमि के साथ पर 1990 में मेरा स्कूल बना। मेरे स्कूल का वातावरण बहुत खुशनुमा और इसका पर्यावरण बहुत स्वच्छ और आकर्षक है। मेरा स्कूल खेल के मैदान के बीचों-बीच है। स्कूल के एक तरफ बहुत बड़ा उद्यान है जिसमें छोटा तालाब है। इस तालाब में ढ़ेर सारी मछलियाँ और जलचर है। मेरा स्कूल चार माले का है जहाँ नर्सरी से लेकर 12 तक के विद्यार्थीयों के लिये कक्षा है। मेरे स्कूल में एक बड़ा पुस्तकालय, प्रधानाचार्य कार्यालय, मुख्य कार्यालय, क्लर्क कार्यालय, एक विज्ञान प्रयोगशाला, एक कम्प्यूटर प्रयोगशाला, एक सामुहिक अध्ययन कक्ष, एक बड़ा सभाकक्ष, शिक्षक सामुहिक कक्ष, एक बड़ा खेल का मैदान, स्कूल परिसर में लड़के और लडकियों के लिये अलग-अलग छात्रावास आदि है। मेरे स्कूल में उच्च निपुण तथा अनुभवी शिक्षक है जो बहुत ही प्रभावी और रचनात्मक तरीके से हमें पढ़ाते है। मेरे स्कूल में लगभग एक हजार बच्चे है जो हमेशा स्कूल के अंदर और स्कूल के बाहर होने वाली प्रतियोगिता में अव्वल आते है। हम सभी स्कूल में उचित यूनिफार्म में जाते है। हमारे पास दो तरह के यूनिफार्म है, एक सामूहिक और दूसरा हाउस यूनिफार्म।मेरा स्कूल गर्मियों में 7:30 बजे सुबह से लेकर 1:30 बजे दोपहर तक चलता है और सर्दियों में 8:30 बजे सुबह से लेकर दोपहर के 3:30 बजे तक चलता है। हम रोज थोड़े समय के लिये पुस्तकालय जाते है जहाँ हम रचनात्मक किताबेँ और समाचारपत्र पढ़ते है और अपने हुनर और सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। मेरा स्कूल मेरे घर से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर है। ये बहुत ही स्वच्छ और शांतिपूर्ण दिखाई देता है। मेरा स्कूल एक मंदिर के समान है जहाँ हम रोज भगवान से प्रार्थना करने और एक दिन में छ: घंटे पढ़ने के लिये जाते है। हमारे स्कूल शिक्षक बहुत अच्छे है और हमें बेहद विनम्रता से पढ़ाते है। मेरे स्कूल में पढ़ाई, यूनिफार्म और स्वच्छता को लेकर बहुत कड़े नियम है। मैं रोज स्कूल जाना पसंद करता हूँ क्योंकि मेरी माँ मुझसे कहती है कि रोज स्कूल जाना और सभी अनुशासनों का पालन करना बहुत जरुरी है। स्कूल ज्ञान का मंदिर है जहाँ हम बहुत रोचक तरीके से सीखने की प्रकिया में शामिल होते है। हम पढ़ाई के साथ और भी बातें सीखते है जैसे अनुशासन, आचरण, समय-पालन और शिष्टाचार आदि। मेरे स्कूल का वातावरण बहुत अच्छा है जहाँ पर ढ़ेर सारी सीनरी और हरियाली उपलब्ध है। यहाँ एक बड़े उद्यान है जिसमें रंगबिरंगे फूल, सजावटी पेड़, हरी घास के साथ एक तालाब भी है जिसमें मछलियाँ, मेंढ़क आदि है। दूसरी चीजें जैसे बड़ा खेल का मैदान, बड़ा खुला स्थान मेरे स्कूल को एक प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। मेरे स्कूल में क्रिकेट नेट, बास्केट बॉल कोर्ट और स्केटिंग मैदान की भी सुविधा उपलब्ध है। मेरा स्कूल सीबीएसई बोर्ड के नियमों का अनुसरण करता है। मेरा स्कूल नर्सरी से कक्षा 12 तक की सुविधा उपलब्ध कराता है। मेरे स्कूल के प्रधानचार्य स्कूल में अनुशासन और स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 895 - English

words per minute