words per minute

10

shilpagrover


00:00

Speed

विशेष स्थान रखता है। उनकी एक आवाज पर सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर देशहित के लिये कार्य करने के लिये तद्पर रहते थे। उनके भाषण किसी चुम्बक के समान हैं, जिसको सुनने के लिये लोगों का हुजूम बरबस ही उनकी तरफ खिंचा आता था। विरोधी पक्ष भी अटल जी के धारा प्रवाह और तेजस्वी भाषण का कायल रहा है। अटल जी के भाषण, शालीनता और शब्दों की गरिमा का अद्भुत मिश्रण है। उनकी वाणी में ऐसी मोहनी है कि, लोग उनका प्रसन्नता पूवर्क अनुगमन करने लगते हैं। जब सदन में अंग्रेजी छायी रहती थी तब अादरणीय अटल जी की धारा प्रवाह प्रांजल भाषा सबको पसंद आती थी। जब अटल जी बोलते थे तो नेहरु जी भी उनके भाषण को बहुत ध्यान से सुनते थे। प्रारंभ से ही अटल जी के भाषण की सभी सांसद प्रशंसा करते थे। अटल जी के भाषणों में विद्यमान काव्यात्मक शैली और तर्कपूर्ण विवेचन ने सभी को आकृष्ट किया है यह लेख अटल जी के कुछ ऐसे ही प्रभावशील भाषणों के मनकों को एक माला में पिरोने का प्रयास है
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 298 - English

words per minute