words per minute
6
rajendrasinghpatel
00:00
Speed
हमारे प्रदेश ने वर्ष 90 में विभिन्न क्षेत्रों में सीमित साधनों तथा प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद प्रगति के नवीनतम कार्तिमान स्थापित किये हैं। खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिये कृषि निवेशों की आपूर्ति की गई तथा कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाये गये। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जो रणनीति अपनाई गई उसके परिणामस्वरुप विशेष रूप से कृषि तथा औद्योगिक उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हीई।
प्रधानमंत्री के बीस सूत्रीय कार्यक्रम में कम से कम दस सूत्रों के अर्न्तगत शत-प्रतिशत से अधिक से अधिक की उपलब्धि करके सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम दिया गया और गरीबी की रेखा के नीचे जीवन बसर करने वालों के जीवन में एक नया सवेरा लाने का प्रयास किया गया। बैंकों के माध्यम से शिक्षित बैरोजगारों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को वित्त पोषण का लाभ सुनिश्चित कराया गया। कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर निरन्तर चौकसी के फलस्वरुप राज्य में सभी हस्तक्षेत्रीय अपराधों में कमी हुई तथा शान्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ। असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया जिससे निर्बल वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हुई।
त्वरित औद्योगिक विकास के लिए प्रभावी औद्योगिक नीति अपनाकर उपयुक्त औद्योगिक वातावरण का सृजन किया गया। राज्य में केन्द्रीय क्षेत्र के गैसों पर आधारित चार-चार उर्वरक कारखानों के अतिरिक्त अन्य कारखानों को स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त की गई तथा 4356 लघु एवं ग्रामीण औद्योगिक इकाईयों की स्थापाना की गयी जिससे साठ हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। कृषि और कृषि से सम्बन्धित विभीन्न कार्यक्रमों के समुचित विस्तार के लिये राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से एक अरब चार करोड़ रुपये की पुनर्वित सहायता प्राप्त करके इस प्रदेश ने सम्पूर्ण देश में इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया।
1- गति बढ़ाने के पहले शुद्धि आवश्यक है।
2- एक निश्चित समय में एक अभ्यास जो 250 या 300 शब्दों का हो, बार-बार टइप करने से गति अवश्य बढ़ेगी।
3- पूर्णविराम वाक्यांत का एक महत्वपूर्ण भाग है अतः इसके पूर्व स्पेस छोड़ने का नियम सर्वथा गलत एवं भ्रामक है तथा यह टाइपिंग सिद्धान्त के विरुद्ध है।