words per minute
4
akashverma1473790
00:00
Speed
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन से चीन प्रभावित हुआ। वहां के सरकारी मीडिया में उनकी तारीफ के पुल बांधे गए। इस बात ने सबका ध्यान खींचा है। इसलिए कि जून में जब डोकलाम गतिरोध शुरू हुआ, उसके बाद से चीनी मीडिया का भारत और भारतीय नेताओं के प्रति रुख आक्रामक रहा है। अगस्त के आखिर में डोकलाम विवाद हल हुआ। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिक्स शिखर बैठक में भाग लेने चीन गए। वहां उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सद्भावपूर्ण मुलाकात हुई। इसके बावजूद चीनी मीडिया का नजरिया नहीं बदला। मगर निर्मला सीतारमन की सॉफ्ट डिप्लोमेसी को वह दरकिनार नहीं कर पाया है। भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री सीतारमन सिक्किम में नाथू-ला अग्रिम चौकी पर गईं। वहां सीमा के उस पार तैनात चीनी सैनिकों को उन्होंने नमस्ते कहा। इसका जवाब उन फौजियों ने नी हाउ(अभिवादन के लिए चीनी शब्द) कहकर दिया। दोनों तरफ से सद्भाव दिखाया गया। इससे चेहरों पर मुस्कराहट आई। इसका वीडियो चीन के सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन पर दिखाया गया।