words per minute
7
AnuragDixit7630
00:00
Speed
बहुत समय पहले की बात है एक जंगल में बहुत सारे पशु पक्षी रहा करते थे। सभी जानवर आपस में मिलजुल कर रहते थे। एक बार एक लोमड़ी जंगल में घूम रही थी। घूमते घूमते उसकी मुलाकात एक सारस से हो गई। धीरे धीरे दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। दोनों पक्के दोस्त बन गए। एक दिन लोमड़ी ने सारस से कहा हमारी दोस्ती काफी दिनों से है पर हमने कभी भी एक दुसरे को दावत नहीं दी। कल को में तुम्हे दावत देना चाहता हूँ, तुम मेरे घर दावत पर जरुर आना। सारस ने उसकी दावत का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया।
अगले दिन सारस सही समय पर लोमड़ी के घर दावत लेने पहुँच गया। लोमड़ी ने भी उसका स्वागत किया। खाने में लोमड़ी ने स्वादिष्ट खीर बनाई थी। जब खाने का समय हुआ तो लोमड़ी एक चौड़े बर्तन में खीर परोस कर ले आई, दोनों खाने लगे। सारस की चोंच इस में डूब नहीं रही थी इस लिए खीर का आनंद नहीं ले सका। लोमड़ी फटाफट सारी खीर चाट गई। सारस बिचारा भूखा ही रह गया। सारस लोमड़ी की चालाकी को समझ गया।