words per minute

22

anjulsaxena


00:00

Speed

टवारी के रिक्‍त पदों पर चयन हेतु इस परीक्षा निम्‍न निर्देश लागू होंगे। सामान्‍य:- यह निर्देश उन समस्‍त आवेदाकों पर लागू होंगे जो भू- अभिलेख एवं बन्‍दोबस्‍त, राजस्‍व विभाग के पटवारी के पद हेतु चयर परीक्षा 2017 में आवेदन कर रहे हैं। परिभाषाऐं:- आरक्षण से अभिप्रेत है सेवाओं में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्‍य पिछडे वर्गों के सदस्‍य के लिए पदों का आरक्षण। 'अनुसूचित जाति' से अभिप्रेत है कोई जाति, मूलवंश या जनजाति अथवा जाति, मूलवंश या जनजाति के भाग या उसमें का यूथ जिसे संविधान के अनुच्‍छेद 341 के अधीन मध्‍यप्रदेश राज्‍य के संबंध में अनुसूचित जातियों के रूप में विनिर्दिष्‍ट किया गया है। 'अनुसूचित जनजाति' से अभिप्रेत है कोई जनजाति या जनजाति समुदाय अथवा ऐसी जनजाति या जनजाति समुदाय के भाग या उसमें यूथ जिसे संविधान के अनुच्‍छेद 342 के अधीन मध्‍य प्रदेश राज्‍य के संबंध में अनुसूचित जनजातियों के रूप में विनिर्दिष्‍ट किया गया है। 'अन्‍य पिछड़ा वर्ग' से अभिप्रेत है राज्‍य सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधित अधिसूचना क्रमांक एफ-8-5 पच्‍चीस 4-84 तारीख 26 दिसंबर 1984 द्वारा यथा विनिर्दिष्‍ट नागरिकों के अन्‍य पिछडे वर्ग किसी रिक्‍त के संबंध में। 'भर्ती का वर्ष' से अभिप्रेत है कि किसी वर्ष की पहली जनवरी को प्रारंभ होने वाली 12 मास की कालावधि जिसके भीतर ऐसे रिक्‍त पद के प्रति सीधी भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की जाती है। 'भूतपूर्व सैनिकों से अभिप्रेत है' ऐसा व्‍यक्ति जिसने संघ के सशस्‍त्र बलों में जिसमें भूतपूर्व भारतीय रियासतों के संयुक्‍त सशस्‍त्र बल भी सम्मिलित हैं, किसी भी रेंक (लडाकू या गैर लडाकू) के कम से कम लगातार छ: मास की कालावधि तक सेवा की हो और - जिसे स्‍वयं के निवेदन पर या अक्षमता के कारण पदच्‍युत, सेवोन्‍मुक्‍त किये जाने से अन्‍यथा निर्मुक्‍त किया गया है, या ऐसी निर्मुक्‍त के लंबित रहने तक रिजर्व में अंतरित किया गया हो या- जिसे स्‍वयं के निवेदन पर या अक्षमता के कारण पदच्‍युत, सेवोन्‍मुक्‍त किये जाने से अन्‍यथा निर्मुक्‍त किया गया है, या ऐसी निर्मुक्‍त के लंबित रहने तक रिजर्व में अंतरित किया गया हो या' जिसे उपरोक्‍तानुसार निर्मुक्‍त या अंतरित किये जाने का हकदार होने के लिए अपेक्षित सेवा की कालावधि पूरी करने हेतु छ: माह से अधिक अवधि के लिये करनी पड़ी हो। जिसे केंद्र शासन के सशस्‍त्र बल में 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के पश्‍चात स्‍वयं के निवेदन पर निर्मुक्‍त किया गया हो।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 656 - English

words per minute