words per minute
6
VirendraGakre
00:00
Speed
पति हो या ब्वॉयफ्रेंड अपने पार्टनर के साथ अापकी रिलेशनशिप कितनी लंबी चलेगी यह आप दोनों की परिपक्वता पर निर्भर करता है वहीं अगर आपका व्यवहार अपरिपक्व है तो यह अापकी रिलेशनशिप की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसा न हो इसके लिए आपको अपनी कुछ बचकानी आदतों को अलविदा कहना होगा।
यह सही है कि हम डिजिटल सोसायटी में रहते हैं, जहां टेक्स्ट मैसेेज बातचीत का एक जरिया है। लेकिन अगर आपने आमने-सामने बातचीत करने की बजाय हमेशा मैसेज से बात करना चुनती है तो यह इससे साफ हो जाता है कि आप एक परिपक्व रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं है। यही नहीं, इसकी भी आशंका है कि आपके मैसेज का गलत अर्थ निकाल लिया जाए। ऐसे में एक वयस्क की तरह साथी से बातचीत करना सही होगा।
आपने अपने पार्टनर से वादा तो कर लिया कि उसके पसंदीदा क्रिकेट मैच में उसके साथ जाएंगी लेकिन वादा नहीं निभाया इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको क्रिकेट पसंद है या नहीं। आपकी मौजूदगी ही आपके पार्टनर के लिए काफी मायने रखती है। किसी खास वजह से वादा पूरा न कर पाना टीक है लेकिन अगर ऐसा हमेशा होता है तो यह जान लीजिए कि आपका व्यवहार अपरिपक्व है।
रिलेशनशिप के अच्छे या बुरे वक्त की तस्वीरों का दिखावा दोस्तों के सामने करके कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि आपकी अपरिपक्वता सबके सामने आयेगी अपनी रिलेशनशिप के लिए कुछ शालीन पल सोशल मीडिया पर साझा किए जा सकते हैं। लेकिन ऐसा करते हुए आपको सही और गलत पोस्ट की पहचान करनी होगी और इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके बीच कड़वाहट यहां शेयर न हो।