words per minute

9

UmeshYadav4949


00:00

Speed

्रदेश में पुलिस विश्वविद्यालय खोलने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने कवायद शुरू की है। जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शनिवार को डीजीपी मुख्यालय पर हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया। इस बैठक में गुजरात के अहमदाबाद स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के महानिदेशक आईपीएस विकास सहाय ने प्रस्तुतीकरण दिया। पुलिस प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव के अनुसार, विकास सहाय ने पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना और पुलिस की विभिन्न शाखाओं उनकी कार्यप्रणाली पर चर्चा की। विकास ने बताया कि रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में ऐसे विषयों पर भी रिसर्च की जाती है जिनसे पुलिस विभाग को सीधा लाभ पहुंचे। यह विश्वविद्यालय गुजरात सरकार के लिए थिंक टैंक का भी काम करता है। प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने विकास सहाय को भरोसा दिलाया कि यूपी में भी जल्द ही पुलिस विश्वविद्यालय के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 232 - English

words per minute