words per minute

17

shivampal1156452


00:00

Speed

िक्षा की गुणवत्ता में बेहतरी के लिए शिक्षकों को समय-समय पर नए प्रयोगों से परिचित कराना या प्रशिक्षण देना शिक्षा-पद्धति का एक जरूरी हिस्सा है। मगर दिल्ली में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों ने इसलिए नाराजगी जताई कि इससे उन्हें कई तरह की असुविधाओं का सामना कर पड़ेगा। कायदे से शिक्षकों को खुद प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए उत्साहित होना चाहिए और नए तौर-तरीके सीख कर बच्चों में सीखने की क्षमता में गुणात्मक बढ़ोतरी करने की कोशिश करनी चाहिए। पर उनका मानना है कि राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से चलाया जा रहा ‘वैल्यू एजुकेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम’ उनके लिए असुविधा की वजह बन गया है।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 295 - English

words per minute