words per minute

7

MonuPachoriMP


00:00

Speed

ोकायुक्‍त से रिटायर्ड अपर कलेक्‍टर आनंद जैन के यहां रविवार को छापा डाला। एसपी लोकायुक्‍त दिलीप सोनी ने बताया कि जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जांच में महत्‍वपूर्ण तथ्‍य मिलने के बाद सुबह डीएसपी एसएस यादव की टीम रेडियो कॉलानी स्थित घर पर पहुँची। टीआई महेश सुनैया की टीम उनके स्‍वामी विवेकानंद स्थित होस्‍टल पहुँची। हालांकि जैन ने कहा, उनके खिलाफ किसी ने झूठी शिकायत की है। जाँच में आनंद जैन के इंदौर, भोपाल और उज्‍जैन में पाँच मकान, डेढ़ एकड़ जमीन, 22 बैंक खाते, 12 लाख रुपए का सोना, 16 लाख रुपए की एफडी, 4.75 लाख नगद मिले। तीन बैंकों में लॉकर्स हैं। सोमवार को बैंक खातों और लॉकर्स की जांच होगी। छापे में करोड़ों की संपत्ति के खुलासे की संभावना है। जैन 2016 में इंदौर से अपर कलेक्‍टर के पद से रिाटयर हुए थे। घर गाड़ी की नेमप्‍लेट पर पद नाम लिखा मिला। मुख्‍यमंत्री और मुख्‍य सचिव कार्यालय से सूचना अधिकारी नियुक्ति को लेकर राज्‍य सरकार और सूचना आयोग आमने-सामने गए है। सूचना आयोग ने दोनों जगह लोक सूचना अधिकारी और सहायक लोक सूचना अधिकारी नियुक्ति के आदेश दिये तो सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया। अब वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। सूचना आयोग ने 9 नवम्‍बर को आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे की याचिका पर निर्देश दिया था कि मंत्रालय के विभिन्‍न विभागों सहित सीएम और सीएस कार्यालय में लोक सूचना अधिकारी नियुक्‍त किए जाएं। इसकी रिपोर्ट 20 दिसम्‍बर तक माँगी गई। सरकार ने विभिन्‍न विभागों में नियुक्ति कर दी, लेकिन सीएम और सीएस कार्यालय में इनकी नियुक्ति से इनकार करते हुए आयोग को पत्र लिखा है। साथ ही कहा है कि आयोग के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई जा रही है, इसलिए आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार ने आयोग से आग्रह किया है कि हाईकोर्ट का फैसला आने तक इस मामले की सुनवाई स्थिगित रखी जाए।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 418 - English

words per minute