words per minute
11
KaushalRaghav
00:00
Speed
केंद्र सरकार ने हर माह एलपीजी सिलेंडर के दाम चार रुपए बढ़ाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया गया है कि हर माह रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना सरकार की गरीबों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना उज्जवला के उलट बैठता है। इससे पहले सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सभा पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जून, 2016 से एलपीजी सिलेंडर कीमतों में हर महीने चार रुपए की बढ़ोतरी का निर्देश दिया था। मकसद एलपीजी पर दी जाने वाली सब्सिडी को समाप्त करना था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए देश क संविधन पर खतरा बताया। कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा गुप्त तरीके से देश के संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। राहुल ने कहा कि भाजपा झूठ का इस्तेमाल राजनैतिक लाभ के लिए करती है। यही उसके और हमारे में अंतर है। हमें हार मिली लेकिन सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ेगे।
लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। राजकोषीय बढ़ने से बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के आखिरी घंटे में पीएसयू बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा और कारोबार के अंत में सेंसेक्स 64 अंक गिरकर 33,848 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 13 अंक टूटकर 10,478 अंक पर बंद हुआ।
चीन में इस समय शेयरिंग इकोनॉमी का चलन काफी तेज हुआ है। चीन के लोग आजकल जहां किराए पर बाइक, छतरी और फोन ले रहे हैं वहीं देश की सिंगल महिलाओं ने अब ब्वॉयफ्रैंड शेयर करना भी शुरू कर दिया है। चीन के हाइकोऊ के फ्रैंडशिप कमर्शियल प्लाजा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्लाजा में महिलाएं अपनी पसंद के ब्वॉयफ्रैंड को किराये पर ले सकती हैं। इसके लिए उन्हें प्रतिघंटे के हिसाब से 10 रुपए चुकाने होंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने गुरुवार को पार्टी से दरकिनार एआईएडीएमके नेता टीटीवी दिनाकरण के समर्थक 44 पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया। पनीर सेल्वम ने कहा, पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य कर पार्टी में तनाव के हालत उत्पन्न करने वालाें को हटाया है।