words per minute
23
VarunTiwari
00:00
Speed
देश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण 4 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है, लेकिन इस स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले यह देखा जाएगा कि शहर खुले में शौच से मुक्त है या नहीं। इसको लेकर ओडिएफ ओपन डेफेकेशन की जांच के लिए 29 दिसम्बर को दिल्ली से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम शहर आ रही है। इस टीम द्वारा शहर की गंदी बस्तियों के साथ शहर के सार्वजनिक स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन द्वारा इस निरीक्षण के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सार्वजनिक शौचालयों में जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने का भी काम जारी है। बताया जाता है कि शहर में खुले में शौच तो नहीं होता, इसका निरीक्षण करने दिल्ली से टीम आ रही है। दिल्ली से टीम सुबह से ही निरीक्षण करने निकल जाएगी जो नगर निगम द्वारा बनाए गए व्यक्तिगत और सार्वजनिक शौचालयों की जांच करने के अलावा लोगों का फीडबैक भी लेगी। जानकारी के अनुसार यह टीम 2 दिन तक शहर में रहेगी और इस दौरान रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और बस स्टैण्ड जैसे सार्वजनिक स्थानों में भी जाएगी। ताकि वहां की स्थिति का भी जायजा लिया जा सके। पिछली बार भी आई थी क्यूसीआई की टीम पिछले साल भी स्व्च्छता सर्वे से ठीक पहले ओडीएफ की जांच करने दिल्ली से क्यूसीआई की टीम शहर आई थी। इस टीम ने दो दिन तक पार्षदों के लिये पत्र के आधार पर शहर को ओडिएफ का प्रमाण पत्र दिया था। बताया जाता है कि स्वच्छता की तरह इसकी जांच भी हर साल होनी चाहिए। जिसके लिये टीम फिर से शहर का निरीक्षण करने आ रही है। जानकारी के अनुसार पिछली बार टीम के निरीक्षण से पहले पार्षदों से भी प्रमाणीकरण लिया गया था कि उनका वार्ड खुले में शौच से मुक्त है या नहीं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जा रहा है क्योंकि पार्षदों का प्रमाण पत्र एक बार ही लगना था।
शहर में खुले में शौच हो रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण करने 29 दिसम्बर को क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम आ रही है। टीम द्वारा कई क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया जाएगा और लोगों का फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।