words per minute

5

tapobhumiclasses


00:00

Speed

मारे लिए यह जान लेना आवश्‍यक है कि हम कौन हैं क्‍योंकि अभी तक हम अपने को जिस रूप में जानते हैं वह सही नहीं है। सृष्टि की संरचना और इसमें आने वाले जीव के विषय में जो विचार करते हैं, उनका कहना है कि जैसे ही जीव इस धरती पर कदम रखता है, पांच ज्ञानेद्रियों, पांच कर्मेद्रियों, एक मन और एक बुद्धि से युक्‍त इसका शरीर भी इसके साथ-साथ चला आता है। हालांकि यह शरीर इसके साथ तो आता है, किंतु यह इसका अपना इसलिए नहीं होता, क्‍योंकि यह जीव तो उस परब्रह्मा परमात्‍मा का अंश है, जो जन्‍म ओर मरण से मुक्‍त है ओर जिसमें सुख-दुख की व्‍याप्ति नहीं होती। जीव को कब कौन-सा शरीर मिलेगा और कब कौन-सा शरीर उससे छूट जाएगा, इसका तो इसे पता होता है और ही अपना शरीर प्राप्‍त करना तथा छोड़ना इसके वश में होता है, क्‍योंकि तो यह अपने शरीर का स्‍वामी है और यह शरीर इसका अपना है। इसलिए इसके छूटने का भय निरर्थक है। यही स्थिति सांसारिक संबंधों की भी है। इस जीव ने जिस किसी स्‍त्री के गर्भ से जन्‍म लिया वही इसकी माता हो गई।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 375 - English

words per minute