words per minute
13
kameshrathore
00:00
Speed
संक्षेप में अभियोजक कथानक अनुसार घटना प्रस्तावित है कि दिनांक 29.04.2012 को फरियादी बहोरन सिंह बुंदेला (अभियोजन साक्षी 2) ने थाना पलेरा, जिला शिवपुरी (म.प्र.) में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई मृतक रामपाल सिंह की घेराबंदी करके लाठी, कुल्हाड़ी, फर्सा से मारपीट करके हत्या करने के संबंध में दिया था। जिस पर उक्त थाने के सी.एस. सुनील निरीक्षक (अभियोजन साक्षी 28) ने अपराध क्रमांक 54/12 धारा 302, 201, 147, 148 भा.दं.सं. के तहत पंजीबद्ध किया था। एफ.आई.आर. प्र.पी.1 है। उसके बाद घटना स्थल पर पहुँकर फरियादी के बताये अनुसार अकाल मृत्यु की सूचना लेख की, जो प्रदर्श पी.8 है। शव पंचायतनामा की कार्यवाही हेतु सफीना फार्म प्रदर्श पी.2 जारी कर गवाहों को तलब करके शव पंचायतनामा प्रदर्श पी.1 तैयार किया। मृतक रामपाल सिंह के शव को पी.एम. हेतु पी.एच.सी. ग्वालियर भेजा गया। शव परीक्षण आवेदन प्रदर्श पी.115 है। दिनांक 30.08.13 को फरियादी नाहर सिंह की निशादेही पर घटना स्थल का नक्शा मौका प्रदर्श पी.7 तैयार किया था। अभियोजन कहानी के अनुसार विवेचना के क्रम में पी.एम. जैन (अभियोजन साक्षी 23) ने दिनांक 05.07.13 को घटना स्थल पर पहुँचकर सादा मिट्टी, खून आलूदा मिट्टी, जली हुई राख, एक लोहे की कुल्हाड़ी जली हुई जीप में पड़ी हुई गवाहों के समक्ष जब्त करके जब्ती पत्रक प्रदर्श पी.10 तैयार किया था। तथा मृतक की पहनी हुई लुंगी, जिसमें खून लगा था एवं बीच से फटी हुई जब्त कर प्रदर्श पी.12 का जब्ती पत्रक गवाहों के समक्ष बनाया था। दिनांक 06.08.2013 को ही जली हुई जीप का चद्दन, इंजन का खोखा जब्ती पत्रक प्रदर्श पी.11 के अनुसार जब्त किया था। तत्पश्चात् मोहन सिंह (अभियोजन साक्षी 9) एवं मोहन सिंह के कथन उनके बताये अनुसार लिये गये अभियुक्त रामपाल को गिरफ्तार कर प्रदर्श पी.27 का गिरफ्तारी पत्रक पी.9 तैयार किया गया तथा उसका मेमोरेण्डम कथन प्रदर्श पी.24 तैयार किया गया और उससे एक बॉस की लाठी, जिसके एक सिरे पर लोहे की चेन लिपटी थी, जब्त करके जब्ती पत्रक प्रदर्श पी.6 तैयार किया।