words per minute
11
kishorepathade
00:00
Speed
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शिलान्यास के पत्थर लगा आंखों में धूल झोंकना कांग्रेस का काम है। मोदी मंगलवार को बाड़मेर के पचपदरा में 90 लाख टन क्षमता की (9एमएमटीपीए) लगने वाली एपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के कार्य शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। कांग्रेस की ओर से शिलान्यास किए जाने को लेकर, मोदी ने कांग्रेस केा आड़े हाथ लिया और कहा कि जनता को पत्थर जड़कर गुमराह किया जा सकता है। बड़ी-बड़ी बातें करना, जनता को गुमराह करना इनकी आदत में शामिल है। कांग्रेस ने पत्थर यहीं नहीं लगाया, जो लोग बाल की खाल निकालते हैं, उन्हें चैलेंज देता हूँ कि कांग्रेस सरकारों की कार्यशैली को देखें। रेवले बजट पहली बार देखा तो पता लगा 1500 ऐसी योजनाएँ के पत्थर लगा दिए, जिनका बजट में प्रावधान ही नहीं है। हमने आते ही ऐसा काम करना बंद कर दिया। राज्य में राजपूतों की भाजपा सरकार से चल रही नाराजगी के चलते मोदी के भाषण में राजपूतों को जमकर याद किया गया। उन्होंने भैंरोसिंह शेखावत, जसवंत सिंह और बाद में इजरायल के हाइफा की आजादी में अहम योगदान देने वाले दलपत सिंह को शेखावत को याद किया गया। मोदी ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर हैं। दिल्ली में वे आए तो सबसे पहले तीन मूर्ति सर्किल पर गए। इस सर्किल का नामकरण अब हाइफा चौक के नाम से किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में सेना द्वारा मारे गये 42 मामलों में एफआईआर दर्ज करने में देर करने पर सीबीआई को फटकार लगाई है। मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने सीबीआई को निर्देश दिया की बाकी 30 मामलों की एफआईआर 31 जनवरी तक करें। एसआईटी ने अब तक मात्र 12 एफआईआर ही दर्ज किया है। पिछले 8 जनवरी को धीमी रफ्तार अपनाने पर कोर्ट ने सीबीआई और एसआईटी की आलोचना की थी। बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध जनता में जागरुकता अभियान के लिए मानव श्रृंखला बनाने के मामलें में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को झटका दिया है। कोर्ट ने बिहार सरकार को मानव श्रृंखला बनाने को लेकर नया आदेश जारी किया है।