words per minute

12

AkGoyal


00:00

Speed

म्प्यूटर के प्रकार- कम्प्यूटर को दो अग्रवत समझाया जा सकता है 1 उद्देश्यो के आधार पर- a- साधारण कम्प्यूटर- इन कम्प्यूटरों का उपयोग विभिन्न उद्देश्यो हेतु सामान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। इन कम्प्यूटर में आँकड़े संग्रहीत किये जा सकते हैं। अधिकांश व्यावसायिक संगठन साधारण कम्प्यूटर का उपयोग करते हैं। इनका उपयोग बैंकिंग कार्यों, पे-रोल, बीमा कार्यों आदि में होता है। b- विशेष कम्प्यूटर- इन कम्पयूटरों का उपयोग विशिष्ट कार्यों हेतु किया जाता है। इनका उपयोग कम्प्यूटर गेम्स, एअरक्राफ्ट नियंत्रण, ग्राफिक कंट्रोल आदि में किया जाता है। ये कम्प्यूटर अंतरिक्ष विज्ञान, फिल्म सम्पादन, चिकित्सा क्षेत्र आदि में प्रचलित है। इन कम्प्यूटरों में सामान्य उद्देश्यों वाली कई विशेषताएँ होने के साथ-साथ इनमें विशिष्टीकृत आँकड़ों का प्रक्रियायन करने की भी क्षमता होती है। इनकी प्ररचना विशिष्ट कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए की जाती है तथा अन्य कम्प्यूटरीकृत गतिविधियों हेतु इनका प्रयोग नहीं किया जाता है 2 कार्य के आधार पर वर्गीकरण- a- एनालॉग कम्प्यूटर- ये कम्प्यूटर संख्याओं का भौतिक मात्रा जैसे लम्बाई, वोल्टेज आदि प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी एनालॉग कम्प्यूटर मापनों के रूप में अपने आँकड़े व्युत्पन्न करते हैं जबकि डिजिटल कम्प्यूटर आँकड़ों का प्रतिनिधित्व संख्याओं या पृथक इकाइयों के रूप में करते हैं। एनालॉग कम्प्यूटर किये गये मापनों की सत्यता तक सीमित होते हैं जबकि डिजिटल कम्प्यूटर आवश्यकतानुसार कई स्थितियों एवं संख्याओं का प्रयोग करते हुए सटीक रूप में प्रतिनिधत्व कर सकते हैं। b- हाईब्रिड कम्प्यूटर- हाईब्रिड कम्प्यूटर एनालॉग एवं डिजिटल कम्प्यूटरों के संयोग से बना सर्वोत्तम यन्त्र है। हाईब्रिड कम्पयूटर में एनालॉग कम्प्यूटर की गति होती है तथा डिजिटल कम्प्यूटर की सटीक निष्कर्ष निकालने की क्षमता होती है। 3 क्षमता के आधार पर- a- माइक्रो कम्प्यूटर- ये कम्प्यूटर लघु आकार के होते हैं। इन्हे पर्सनल कम्प्यूटर या डेस्कटॉप कम्प्यूटर भी कहते हैं। इनमें माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग होता है। इन्हे साधारण तथा विशिष्ट उद्देश्यों हेतु उपयोग किया जाता है। बाजार में निम्नलिखित प्रकार के माइक्रो कम्प्यूटर उपलब्ध हैं- डेस्कटॉप कम्प्यूटर, लेपटॉप/नोटबुक कम्प्यूटर, नेटवर्क कम्प्यूटर, पाम टॉप कम्प्यूटर, b- वर्क स्टेशन- ये इस प्रकार के कम्प्यूटर होते है। जिनमे प्राप्त करने की क्षमता होती है। ये एकाकी उपयोगकर्ता कम्प्यूटर होते है। इनका उपयोग पेशेवरों जैसे- ग्राफिक आर्टिस्ट, वैज्ञानिक, इंजीनियर आदि द्वारा किया जाता है। c- मिनी कम्प्यूटर- इन कम्प्यूटरों की गति ज्यादा होती है। बहुत से उपयोग कर्ता इनका एक साथ उपयोग कर सकते हैं। d- मैन फ्रेम कम्प्यूटर- ये कम्प्यूटर अत्यन्त शक्तिशाली होते है। इनमें अधिक संग्रहण क्षमता होती है। विभिन्न इनपुट आउटपुट उपकरणों का उपयोग किया जा सकता है। e- सुपर कम्प्यूटर- इन कम्प्यूटरों का उपयोग जटिल समस्यों के समाधान हेतु किया जाता है। एक सुपर में कई सी.पी.यू. होते हैं। इनका उपयोग एअरक्राफ्ट विनिर्माण, अणु क्षेत्र आदि में किया जाता है। इनमें अधिक भण्डारण क्षमता होती है तथा उच्चतम प्रक्रियायन क्षमता होती है। एक ही कम्प्यूटर में कई प्रोसेसर उपयोग किये जाते हैं।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 881 - English

words per minute