words per minute

10

SankitChoudhary


00:00

Speed

ाशिंगटन, एएफपी। रूस के एक शख्स ने डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं देने के नाम पर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को लगभग 64 लाख रुपये की चपत लगा दी। इस व्यक्ति ने अमेरिकी नेशनल सिक्यूरिटी एजेंसी की कई जानकारियां होने का भी दावा किया था। हालांकि बाद में यह रूसी नागरिक कीमत लेने के बाद सूचनाएं देने से मुकर गया। खुफिया एजेंसी सीआइए के अधिकारियों ने पिछले साल की शुरुआत में रूसी नागरिक से बातचीत शुरू की थी। सीआइए की ट्रंप से जुड़ी जानकारियों से अधिक एनएसए के हैकिंग टूल को हासिल करने में दिलचस्पी थी। एनएसए ने यह सॉफ्टवेयर अमेरिका के विरोधी देशों का डाटा हैक करने के लिए विकसित किया था। इस सॉफ्टवेयर को शैडो ब्रेकर नामक हैकिंग समूह ने 2016 में चुरा लिया था। सीआइए को शक था कि अज्ञात रूसी नागरिक का संबंध साइबर अपराधियों के साथ रूसी खुफिया विभाग से हो सकता है। शुरुआत में रूसी व्यक्ति ने जानकारी देने के बदले लगभग 64 करोड़ रुपये मांगे थे। बाद में उसने कीमत घटाकर 6.4 करोड़ रुपये कर दी थी। अमेरिकी चुनाव में रूसी एजेंटों ने फेसबुक पर किए थे 129 कार्यक्रम यह भी पढ़ें अमेरिकी एजेंसी ने बर्लिन के एक होटल में उसे 64 लाख रुपये की पहली किस्त पहुंचाई थी। बदले में रूसी शख्स ने 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिग दी थी। वह व्यक्ति खुद सामने नहीं आया था। दिए गए टेप में कुछ भी खास नहीं था। इसके बाद सीआइए ने उसपर आपराधिक मामला चलाने की धमकी देते हुए पश्चिमी यूरोप छोड़ कर चले जाना को कहा।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 488 - English

words per minute