words per minute

4

GlennMaxwell


00:00

Speed

ुवनेश्वर। बेल्जियम जैसी दिग्गज टीम को सडन डेथ में हराने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम हॉकी विश्व लीग फाइनल के सेमीफाइनल में शुक्रवार को रियो ओलिंपिक की चैंपियन अर्जेटीना की चुनौतियों से पार पाते हुए फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगी। विश्व की नंबर एक टीम अर्जेंटीना ने गुरुवार को इंग्लैंड को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत को अभ्यास मैच में अर्जेंटीना टीम पर मिली जीत के कारण जरूर फायदा मिलेगा, लेकिन इस टूर्नामेंट में खराब फॉर्म के बावजूद उलटफेर में माहिर अर्जेंटीना को हल्के में लेने की गलती मेजबान टीम नहीं करेगी। खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम पर भारत ने बुधवार को बेल्जियम के खिलाफ जो मुकाबला जीता, वह बरसों तक हॉकीप्रेमियों को याद रहेगा। सटीक पेनाल्टी कॉर्नर, तेजतर्रार आक्रमण, अडिग डिफेंस और सबसे अहम जीत के तेवर सभी कुछ टीम के पास था। पिछली चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 1-1 ड्रॉ खेलकर उम्दा शुरुआत करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड (2-3) और जर्मनी (0-2) के खिलाफ हार गई। ऐसा लग रहा था कि पिछली बार की तरह कांसे का तमगा भी नहीं जीत सकेंगे, लेकिन क्वार्टर फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम के खिलाफ मनप्रीत सिंह एंड कपंनी ने सारे कयासों को धता बताते हुए उलटफेर किया।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 398 - English

words per minute