words per minute

17

mahendardd4


00:00

Speed

रमवीर चक्र सैनिकों को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च अलंकरण है। यह सैनिक द्वारा युद्ध में साहसपूरण वीरता या पराक्रम दिखाने अथवा दुश्मन से लड़ते हुए आत्मबलिदान करने पर राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को दिया जाता है। महावीर चक्र दूसरा सबसे बड़ा सैनिक अलंकरण तथा वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा सैनिक अलंकरण है। परमवीर दुश्मन के साथ युद्ध में वीरता प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं, जबकि कीर्ति चक्र शान्तिकाल में शौर्य प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारतीय सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र प्रथम बार वर्ष 1947 में कुमाऊं रेजीमेंट की चौथी बटालियन के मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोपरान्त प्रदान किया गया था। वर्ष 1999 के बाद से अभी तक किसी को यह सम्मान नहीं प्रदान नहीं किया गया। वर्ष 1999 में कैप्टन मनोज कुमार पांडेय तथा कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत एवं योगेन्दर सिंह यादव और राइफलमैन संजय कुमार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .......बृजेश कुमार पटेल , कुंडा , जिला प्रतापगढ़ , उत्तर प्रदेश।
words per minute
0
wpm
accuracy
0%
Text Practice - Time 289 - English

words per minute